
बड़ा जामदा। बड़ा जामदा फुटबॉल ग्राउंड में स्पोर्टिंग क्लब बड़ा जामदा सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का समापन आज, 23 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी

और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।पूजा आयोजन से लेकर विसर्जन तक पूरे कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। इसके साथ ही बड़ा जामदा में स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का समापन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
