
प्रतिनिधि, संचार भारत न्यूज़ नोवामुंडी
फॉरेस्ट ऑफिस के निकट ओवरब्रिज के पिलर नंबर-4 के पास बालू में खेल रही दो वर्षीय बेबी लागूरी शुक्रवार सुबह 9:30 बजे अचानक लापता हो गई. बच्ची की मां सुकांति लागूरी ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.इसके बाद नोवामुंडी थाने में सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सब-इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के थानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को अलर्ट किया.बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर भी साझा की गई.

इसी बीच रास्ता भटककर ओड़िया तालाब पहुंची बच्ची पर स्थानीय निवासी प्रदीप प्रधान की नजर पड़ी.उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सुबह 11:30 बजे बच्ची सकुशल मिल गई.अपनी लाडली को वापस पाकर मां सुकांति लागूरी की आंखें नम हो गईं.बच्ची को सीने से लगाते ही परिवार की चिंता खुशी में बदल गई
