
नोवामुंडी,18 अक्टूवर: स्वीप गतिविधि के तहत शुक्रवार को नोवामुंडी के बाजार मध्य विधालय के छात्र छात्राओं ने प्रधान शिक्षिका सलोमी धनवार की अगुवाई में मतदाता जागरूकता के लिये साईकिल रैली निकाली. यह रैली विधालय परिसर से निकली और नोवामुंडी बाजार,लखनसाई,बंगालीपाडा होते हुये विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुये दोबारा स्कूल परिसर लौटीं. यहाँ विधार्थियों को संबोधित करते हुये प्रधानाध्यापक सलोमी ने कहा, छात्र छात्राएँ अपने अपने माता,पिता,अभिभावकों को वोट देने के लिये प्रेरित करेंगे.

साथ ही,अपने गाँव वालों व अास पडोस में रहने वाले ग्रामीणों को भी निश्चित रूप से मतदान करने के लिये प्रेरित करने का निर्देश दिये.श्रीमती धनवार ने कहा,वोट सभी को देना है,वोटिंग प्रतिशत बढाना है और लोकतंत्र को मजबुत बनाना है. मौके पर लक्ष्मी कुमारी,शिम्पु कुमारी,गायत्री कुमारी और गज्रेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएँ मौजूद थे.
