
नोवामुंडी,18अक्टूवर: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने शुक्रवार को तूफानी दौरा किया. इस दौरान श्री बोबोंगा छोटानागरा से लेकर गजन्नाथपुर तक दौरा कर अपने समर्थकों के साथ मेन टू मेन जन सम्पर्क किया और 2024 का विधान सभा आम चुनाव लडने को लेकर उनके विचारों को साझा किये. इस दौरान गुवा,सलाये,छोटानागरा,किरीबुरू,दूधबिला,नोवामुंडी,कोटगढ,जेटेया और जगन्नाथपुर क्षेत्र में वे अपने समर्थकों से मिले और अपनी भावनाओं से उन्हे अवगत कराया. श्री बोबोंगा ने कहा, विधान सभा चुनाव हर हाल में लड़ना है. क्षेत्र की जनता इस बार कोड़ा दम्पति के 24 साल के साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बनाया है.मौके पर राकेश राऊत, मंजीत कोड़ा, डेबराम तुबिड, सीताराम लागुरी, अशोक पान, अभिषेक सिरका, एरियस कुजूर, कृष्णा सिंकु, सुरेश टूटी, अलवर्ट मुंडा, प्रशांत चम्पिया व सुदर्शन सिंकु सहित काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे.
