
नोवामुंडी,18 अक्टूवर: विधान सभा आम चुनाव 2024 के निमित मतदाता जागरूकता रैली के आयोजन के संबंध में शुक्रवार को जगन्नाथपुर के अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने नोआमुंडी पहुँच कर इसकी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंहदेव, बाजार समिति के सचिव अनवर खान, चाईबासा चैंबर आॅफ काॅमर्स के सद्स्य सचिन सेठ,कस्तूरबा गांधी स्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रुति भारती, पीएबीएम स्कूल के प्रधान शिक्षक किसींजर सुरीन और

इंटर काॅलेज नोवामुंडी के प्राचार्य और छात्र छात्राओं आदि के संग बैठक कर शनिवार के कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया. साथ ही,स्थल का मुआयाना भी किया. बैठक में अंचल आधिकारी मनोज मिश्रा ने छात्र छात्राओं से कहा,

कल स्वीप गतिविधा के तहत मतदाता जागरूकता हेतु साईकिल रैली का आयोजन किया गया है,इसे सफल बनाना है. रैली सुबह 6:30 बजे नोवामुंडी थाना सामने से निकलेगी. इस रैली में बढ चढ कर भाग लेने के लिये छात्रों को आहवान किया.
