
नोवामुंडी,17 अक्टूवर:नोवामुंडी के बंगाली पाडा काॅलौनी में शुक्रवार की देर शाम श्री श्री सर्वजनिन काली पूजा कमिठी की बैठक आशिष राहा की अध्यक्षता में हुई,जिसमें इस बार भी हर्षोल्लास के साथ काली पूजा मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इस दौरान नयी कमिठी का गठन किया गया,जिसमें अध्यक्ष अशिष राहा, उपाध्यक्ष सप्तऋषि बोस,सचिव गणेश चक्रवर्ती,संयुक्त सचिव हरप्रीत सिंह एवं संजय राहा,कोषाध्यक्ष फोटीक घोष और उप कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल और अदित्य बोस चुने गये. वहीं, संरक्षक निशात सिंह,राणा बोस और चम्पक चक्रवती को बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में परतो घोष,काजल घोष,गौरव राय,अमित अग्रवाल,सूरज प्रहलाद आदि मनोनित किये गये.
####VIDEO
