
आंदोलनकारी रिचू बोबोंगा के दाह संस्कार करते पूर्व विधायक बोबोंगा
नोवामुंडी: झारखंड आंदोलनकारी तथा झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता गोमा बोबोंगा उर्फ रिचू (56) की मृत्यु सोमवारी की अहले सुबह टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी में इलाज के दौरान हो गयी. वह नोवामुंडी के फूलबगान में रहते थे. सोमवार की संध्या उनके पैतृक गाँव डांगोवापोसी के दूरमूसाई में उनका दाह संस्कार किया गया. मौके पर जिप अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन,पूर्व विधायक मंगलसिंह बोबोंगा,झामुमो नेता फिरोज अहमद,एरियस कुजूर,अभिषेक सिरका,सोरगोडेया लागुरी,सूरज मुखी,हाथीराम मुंडा व मंजीत कोडा समेत काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता,समाजसेवी,आंदोलनकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
