
नोवामुंडी,संवाददाता : नोवामुंडी में प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को समापन किया गया. प्रशिक्षण 4 अक्टूवर से 6 अक्टूवर तक दिये गये. यह प्रशिक्षण मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु मुखिया,ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञों को दिये गये. इस दौरान प्रखंड के सभी 18 ग्राम पंचायतों के वीएलओ,पंचायत सचिव व मुखियाओं को लेपटाॅप के माध्यम से पंचायत राज मास्टर ट्रेनर श्रीमती अनिता पुरती,मोटाये बोयपाई,नरेंद्र सुंडी,गुलशन सुंडी और गुनन देवगम के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिये. पहला दिन परिचय सत्र हुआ.दूसरे दिन 9 पंचायतों के वीएलओ,मुखिया और पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिये गये,जबकि तृतीय दिवस में 9 पंचायतों के गाँव की सरकारों को प्रशिक्षण दिये गये.
