
आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में खदान क्षेत्र नोवामुन्डी प्रखंड का दौरा किया गया दौर के दौरान खदान क्षेत्र खदानों में आदिवासियों कोऑपरेटिव बनाकर बंद पड़े खदान को चालू करने पलायन रोकने मशीन हटाकर हर हाथ को काम देने और डीएमएफटी फंड से क्षेत्र का विकास करने को लेकर जागरूकता अभियान चला कर आगामी दिनांक 28.10.2026 को प्रखंड कार्यालय नोवामुन्डी के समक्ष धरना प्रदर्शन में शामिल होने का समर्थन में दौरा किया गया तिरिया ने कहा खदान क्षेत्र में कई खदान बन्द पड़ा है खदान बंद होने से आम जनता ग्रामीण मजदूर तमिलनाडु, चेन्नई, उड़ीसा, बैंगलोर आदि जैसे अन्य राज्य में पलायन कर जा रहे हैं हमारे झारखंड राज्य के लोग पलायन कर रहे हैं और अन्य राज्य में भी उनका शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर शोषण किया जा रहा है,यह घटना सोशल मीडिया में आए दिन देखने को मिलती है लेकिन हमारे झारखंड के आदिवासी विधायक सांसद इस नींदानीया घटना पर विधायक-सांसद के मुंह तक नहीं खुलता है केवल टाटा, रूंगटा, बिरला उषा मार्टिन जैसे बड़े पूंजीपति का दंगार बना हुआ।

देश को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले झारखंड राज्य में से नोवामुन्डी प्रखंड आयरन मैंगनीज का सबसे ज्यादा कारोबार यहीं से करता है और यहां के आदिवासियों का हालत देखेंगे तो आज भी लकड़ी, दातुन, पत्ता बेचकर जीवन यापन कर रहे हैं आदिवासी को बेहतर जिंदगी का अवसर नहीं मिल पा रही है इसका जिम्मेवार यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि हैं दौर के दौरान नोवामुन्डी,जामदा,दिरिबुरू,खास जामदा,कोनतोडेया,सिन्दरीगुयू,बलजोडी,पदापहाड बोंगामंडा ईटरबालजोड़ी आदि गांव का दौरा किया गया मौके पर बिंद्राय सुरीन, बुधराम बालमुचू , शाम्भू चातोम्बा सुकुर मनी बालमुच यू आदि संख्या में ग्रामीण उपस्थित
