
जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा के सदस्य एवं रेलवे बोर्ड स्टीयरिंग कमेटी के मेंबर खेरू महतो से जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में मिला सर्वप्रथम सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने सांसद खेरू महतो को शॉल एवं बुके भेंट कर सिख समुदाय की ओर से सम्मानित किया साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंप कर टाटा से अमृतसर जाने वाली जलिया वाला बाग एक्सप्रेस को कुहासा का बहाना बनाकर 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किए जाने का कड़ा विरोध किया एवं इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन करने एवं टाटा से जम्मू तवी एक्सप्रेस को पूर्व की तरह टाटानगर रेलवे स्टेशन से रोजाना चलाने की मांग पत्र सोपा गया इस मौके पर सांसद खीरू महतो ने ध्यान पूर्वक प्रतिनिधि मंडल की बातें सुनी और तत्काल रेल मंत्री एवं रेलवे के संबंधित अधिकारियों से मिलकर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया l ज्ञापन सोपने में प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजू महासचिव गुरु चरण सिंह बिला के अलावा विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू सचिव हरजिंदर सिंह कई अन्य लोग उपस्थित थे
