
जमशेदपुर। विजयादशमी के बाद शहर में मेल-मिलाप और उत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बहुभाषीय साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ और सांस्कृतिक संगठन ‘संस्कार भारती’ के संयुक्त तत्वावधान में नागा मंदिर प्रांगण में भव्य विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में गीत, संगीत, नृत्य और कविता की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभकार्यक्रम का संचालन रीना सिन्हा ‘सलोनी’ ने किया।

समारोह की शुरुआत ‘सहयोग’ की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जूही समर्पिता के स्वागत भाषण से हुई। दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम ने शहर के कला, साहित्य और संस्कृति प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान किया।कला, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानसमारोह में शंभू तिवारी मुख्य अतिथि तथा शशि तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान कला, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रागिनी भूषण, मुदिता चंद्रा, डॉ. जूही समर्पिता, संध्या सिन्हा, विजय भूषण, अल्पना भट्टाचार्य, सरित श्रीवास्तव, स्नेहलता सिन्हा, भारती कुमारी और विक्की गाबरी को सम्मानित किया गया।

सभी सम्मानित अतिथियों को आशु तिवारी और पुष्पा तिवारी ने माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।गीत, संगीत और कविता की प्रस्तुतियों ने बांधा समांसमारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। डॉ. भारती कुमारी और डोला बाजपेयी ने वंदना प्रस्तुत की। वहीं नीलाम्बर चौधरी, राजेंद्र साह राज, लक्ष्मी सिंह रूबी, प्रणति शरण, अनिता निधि, आलोक मंजरी, सुप्रियो भट्टाचार्य, पूर्बी घोष, अन्नी अमृता और स्वाति ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया।नृत्य प्रस्तुतियों में दीपिका, स्मारिका, अल्पना भट्टाचार्य और संध्या सिंह ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

वहीं ममता कर्ण और बसंत जमशेदपुरी के कविता पाठ ने साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया।धन्यवाद ज्ञापन और गरबा नृत्य के साथ समापनकार्यक्रम का समापन आपसी आत्मीयता, शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। अंत में ‘संस्कार भारती’ की सचिव अरुणा भूषण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद महिलाओं ने आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके साथ समारोह का समापन हुआ।इस अवसर पर अरुणा झा, डॉ. आशा गुप्ता, सुधा गोयल, पूर्वी घोष, परवेज अख्तर, नीलांबर चौधरी, अंजनी किशोर सहाय, ममता कर्ण, साधना, स्वाति, अनीता सिंह, अनीता निधि और प्रणति शरण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
