
प्रतिनिधि, संचार भारत न्यूज़ नोवामुंडी
संग्राम दुर्गा पूजा कमेटी में माता की सेवा के 50 वर्ष पूरे करने वाले असीम हलदार को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी, नोवामुंडी कॉलेज के प्राचार्य मनोजित विश्वास एवं कमेटी के अध्यक्ष साधु सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.
सम्मान प्राप्त करने के बाद असीम हालदार भावुक हो गए उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में प्राण रहेंगे, वे माता की सेवा करते रहेंगे.उनकी इस निष्ठा और समर्पण की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष साधु सिंह, सचिव अविनाश राय, निखिल कुमार, धुंना बहुरिया, रोहित शर्मा, विजय किशोर, कन्हैया झा, किशोर , दीपक कुमार, ऋतिक ठक्कर सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे.समारोह में असीम हालदार के लंबे सेवाकाल और माता के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को सम्मानित किया गया
