
कांड्रा एसकेजी मैदान में आज विजयादशमी के अवसर पर 75 फीट के रावण का दहन किया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है ज्ञात हो कि दशकों से विजयादशमी के दिन एसकेजी मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम होता आ रहा है रावण दहन कमेटी के अध्यक्ष लाल बाबू महतो ने बताया कि 10 दिन पूर्व से ही एक दर्जन से अधिक कलाकारों के द्वारा लगभग 75 फीट के रावण की प्रतिपूर्ति का निर्माण कराया जा रहा था जो आज बनकर तैयार हो गया है इस वर्ष लोगों को यहां आकर्षक आतिशबाजी भी देखने को मिलेगा जो पूर्व में होने वाले आतिशबाजी से विशेष आकर्षक होगा आपको कार्यक्रम के बारे में अध्यक्ष लालबाबू महतो से जानकारी ली आपको बताते चले कि इस रावण दहन को देखने के लिए दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं दर्शकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रावण दहन कमिटि के द्वारा किया गया है मौके पर मुख्यरूप से अध्यक्ष लालबाबू महतो, उपाध्यक्ष राम महतो, सचिव दिलीप दे एवं राजकिशोर महतो,बीरु घटवारी सह-सचिव दशरथ रजक,मनीष प्रसाद,बम्बल दास एवं राहुल रजक तथा कोषाध्यक्ष सूरज रजक, बादल गोराई, विक्की रजक, रवि महतो को बनाया गया। वही महासचिव लवकुश प्रसाद, राहुल महतो, दीपक घटवारी, सदस्यों में चन्दन कुमार दे, तपन पोद्दार, मुन्ना मंडल, विशाल यादव, अजय महतो, मनोज प्रसाद, प्रेम रजत, राहुल महतो, आदित्य महतो, अजीत सिंह एवं बड़ी संख्या में सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
