
प्रतिनिधि, नोवामुंडी दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नोवामुंडी बाजार और संग्राम साई दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला.इस अवसर पर जिले के डीसी मनीष कुमार अपने परिवार के साथ दोनों पूजा पंडालों में पहुंचे और मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.उन्होंने मां दुर्गा से पूरे राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।डीसी मनीष कुमार के पूजा पंडालों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा.उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

भक्ति जागरण कार्यक्रम का किया उद्घाटनसंग्राम साई दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन भी डीसी मनीष कुमार ने किया.उनके हाथों कार्यक्रम का शुभारंभ होने के साथ ही पूजा पंडाल में भक्तिमय माहौल और उत्साह देखने को मिला.इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर होने का अवसर मिला।

प्रशासनिक अधिकारियों और पूजा समिति के पदाधिकारी रहे मौजूदइस मौके पर एसडीओ अरुण उरांव, सीओ मनोज मिश्रा, बीडीओ पप्पू रजक, नोवामुंडी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू गुप्ता तथा संग्राम साई दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष साधु सिंह , नोवामुंडी कॉलेज के प्रिंस्पल मनोजीत बिश्वास, नंदू सिंह, सचिन सेठ, राजेश पोदार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं।दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर दोनों पूजा पंडालों में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति की कामना की
