
कांड्रा। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, कांड्रा बाजार एवं शिक्षित टेम्पू संघ के सहयोग से आज, 20 अक्टूबर को महानवमी के पावन अवसर पर कांड्रा पुराने पोस्ट ऑफिस स्थित सेवा सदन के पास विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में समाजसेवी मनोज मार्डी एवं संतोष प्रमाणिक का सराहनीय योगदान है। महाभंडारे में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति एवं सहयोगियों ने श्रद्धालुओं से महाभंडारे में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
