
कांड्रा। दुर्गा पूजा की महानवमी के पावन अवसर पर कांड्रा बाजार स्थित जय शनिदेव पावन धाम मंदिर में नीलकंठ बाबा के प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ हवन, पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने विशेष सहयोग प्रदान किया। पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। महानवमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में हवन कर मां दुर्गा की आराधना की गई।

इसके बाद नौ कन्याओं को आमंत्रित कर विधि-विधान से उनका पूजन किया गया। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने कन्याओं के पैर धोकर उन्हें सम्मानपूर्वक आसन पर बैठाया तथा श्रद्धा भाव से उनकी पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को पूरी,

खीर सहित विभिन्न प्रसाद परोसे गए। पूजन के उपरांत सभी कन्याओं को प्रसाद एवं पूजन सामग्री भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और भारतीय धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था का संदेश दिया गया।
