
कांड्रा। दुर्गा पूजा की अष्टमी के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बबलू नाथ सोरेन कांड्रा बाजार स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान समाजसेवी मनोज मार्डी, संतोष प्रमाणिक एवं कांड्रा शिक्षित टेम्पू संघ के सदस्यों ने उन्हें आगामी नवमी पर आयोजित होने वाले विशाल महाभंडारे में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
बताते चलें कि श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, कांड्रा बाजार एवं शिक्षित टेम्पू संघ के सहयोग से 20 अक्टूबर को विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार, महाभंडारे को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।
