
कांड्रा। सरायकेला जिले के प्रसिद्ध सर्प मित्र राजा बारिक शनिवार को कांड्रा पंचायत स्थित एक घर में गेहूंन सांप निकलने की आशंका की सूचना मिलने पर पहुंचे। घर के सदस्यों ने उन्हें फोन कर मदद के लिए बुलाया। सूचना मिलने पर राजा बारिक मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक घर के विभिन्न हिस्सों में सांप की तलाश की। हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी सांप नहीं मिला। इसके बाद वे सरायकेला के लिए रवाना हो गए। राजा बारिक अब तक 36,000 से भी अधिक सांपों को पकड़ चुके हैं। सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के अपने अनुभव के कारण वे क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। अपील: घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सहायता के लिए सर्प मित्र राजा बारिक को ही कॉल करें।
📞 सर्प मित्र राजा बारिक का मोबाइल नंबर: +91 62054 44415
