
प्रतिनिधि, नोवामुंडीस्टेशन रोड और कोऑपरेटिव बैंक के निकट घायल हुए दो गोवंशों को उचित इलाज के लिए आज चाकुलिया गौशाला भेजा गया।

स्टेशन रोड पर घायल गोवंश की सचिन करनानी के परिवार ने 26 दिनों तक अपने घर में रखकर बच्चों की तरह सेवा की।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता क्षेत्र में घायल

गोवंशों की सेवा और उपचार के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। कार्यकर्ताओं की पहल पर दोनों घायल गोवंशों को बेहतर इलाज के लिए गौशाला भेजा गया।
