
रांची। सनफीस्ट मॉम्स मैजिक शाइन्स ने ‘इस पूजा, शाइन करे’ कैंपेन के तहत हरीश पार्क को रोशनी से जगमगाते भव्य पूजा पंडाल में तब्दील किया है। इसका मुख्य आकर्षण 1200 वर्ग फुट का विशाल गेट है, जिसे मॉम्स मैजिक शाइन्स बिस्कुट का रूप दिया गया है। 1.7 लाख से अधिक लाइटों और 3600 फीट रोशनी से सजी इस संरचना को तैयार करने में 80 से अधिक स्थानीय कारीगरों ने योगदान दिया। आईटीसी फूड्स के बिस्किट डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटिंग हेड सूरज कथुरिया ने कहा कि कैंपेन के जरिए बिस्कुट की खास शुगर-ग्लेज्ड चमक को कोलकाता की सांस्कृतिक रचनात्मकता और दुर्गा पूजा के उत्साह से जोड़ा गया है। अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने इस पहल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान कोलकाता का हर कोना अलग ऊर्जा और रचनात्मकता से भर जाता है। कैंपेन के तहत ‘शाइन्स स्पॉटलाइट कॉन्टेस्ट’ भी शुरू किया गया है। इसमें लोग इंस्टाग्राम पर रुशाइन्सस्पॉटलाइट के साथ अपनी उत्सवी तस्वीरें साझा कर सकते हैं। चुने गए प्रतिभागियों की तस्वीरें शहर के विभिन्न बिलबोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी
