
प्रतिनिधि,नोवामुंडी शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन रात आठ बजे से नोवामुंडी स्थित मां मनसा मंदिर परिसर में गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित हुआ.

इसमें बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सवी माहौल को जीवंत बना दिया.रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक पेश की.

कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का संगम देखने को मिला.मां मनसा मंदिर के पुजारी निलेश ठक्कर ने जानकारी दी नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक गरवा डांडिया कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
