
जमशेदपुर : शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भाजपा नेता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर माँ दुर्गा के चरणों में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।इस दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने बारीडीह के विद्यापतिनगर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी एवं यूथ ऑर्गेनाइजेशन, सिदगोड़ा स्थित L4 एरिया सार्वजनिक दुर्गा व काली पूजा कमेटी, टेल्को स्थित प्रेमनगर–लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, टेल्को कॉलोनी के हिलटॉप स्कूल क्षेत्र में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा कमेटी, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी घोड़ाबांधा एवं टेल्को के नॉर्थ एरिया स्थित 26 नंबर रोड पर श्री श्री दुर्गा एवं काली कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। माँ दुर्गा की आराधना हमें अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित ये पूजा महोत्सव सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूजा पंडाल केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के माध्यम भी हैं।उन्होंने सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे तथा हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो।
