
बड़ाबालजोड़ी। आदिवासी हो समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित षिरजोन 6.0 का शुभारंभ 15 अक्टूबर को बड़ाबालजोड़ी स्थित ग्रीन स्टेडियम मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन फुटबॉल के साथ कई पारंपरिक जनजातीय खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।पहले दिन कुले बालु, गच्चा, गीली सोटा, रेणा सेंणा, जीके और बोड पटाअ सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।

इन खेलों के माध्यम से आदिवासी समाज की पारंपरिक खेल संस्कृति, आपसी एकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।पारंपरिक खेलों में विजेताओं ने मारी बाजीआयोजन के दौरान विभिन्न खेलों के विजेताओं की घोषणा की गई। कुले बालु खेल में प्रथम स्थान जयराम कुंकल, द्वितीय स्थान राउतु हेम्ब्रम तथा तृतीय स्थान गजेंद्र चातोम्बा ने प्राप्त किया।गीली सोटा खेल में प्रथम राम बारजो,दितीय बुधन सिंह पूर्ति तृतीय सीनाया चातोम्बार रहे, बोड पटाअ खेल में प्रथम मंगल सिंह सिंकु, दितीय गुलेश लागुरी तृतीय नरसिंह सिरका रहे।


रेणा सेंणा खेल में प्रथम जवाहर चातोम्बा, दितुय जोजो चातोम्बा तृतीय नारायण बानरा प्रथम स्थान पर रहे।गुटी खेल मे प्रथम विशाल तिरिया, दितीय श्याम चातोम्बा,तृतीय सोमा पुरती रहे।गच्चा खेल मे प्रथम जोजो चातोम्बा, दितीय चारिबा तिरिया, तृतीय तुलसी चातोम्बा रहे।GK मिक्स खेल मे प्रथम चन्र्दमोहन बोदरा, दितीय जोजो चातोबा, तृतीय फूलमाती कांडेयांग रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र चातोम्बा, मानकी; दुसा लागुरी, मुंडा; तथा TSF यूनिट हेड संदीप और प्रफुल्लो उपस्थित रहे।

अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।इस अवसर पर षिरजोन टीम के अमरजीत लागुरी, लक्ष्मण तिरिया, चंद्रमोहन चातोम्बा, अमरसिंह कायम, प्रताप बानरा, सोनाराम चातोम्बा, कुश्नु दोरायबुरू, जुरिया सिंकु, अजय तिरिया, राम सोय और जादू चाम्पिया सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
