
प्रतिनिधि, नोवामुंडीनोवामुंडी में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.मंगलवार शाम करीब 6 बजे नोवामुंडी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर मौजूद एक भैंस को जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जबकि भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घायलों में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग उठने लगी हैपुलिस की तत्परता से बची घायलों की जान, पेट्रोलिंग गाड़ी से अस्पताल पहुंचायाहादसे की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.घायलों की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए तीनों को अपनी पेट्रोलिंग गाड़ी से टाटा स्टील अस्पताल पहुंचाया.एंबुलेंस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उसके ओवरब्रिज तक पहुंचने से पहले ही पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंच गई. घायलों में छोटा तिरिया (21) आई कुटी (मुंडा साई) निवासी युवक,

जेटिया तिरिया और बड़ा नंदा निवासी प्रधान बोबोंगा शामिल हैं.हादसे में आई कुटी निवासी छोटा तिरिया को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि जेटिया तिरिया के हाथ और प्रधान बोबोंगा के बाएं पैर में चोट लगी है। तीनों का इलाज टाटा स्टील अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।आई कुटी से नोवामुंडी आ रहे थे तीनों युवकघायल प्रधान बोबोंगा के अनुसार, तीनों युवक बाइक से आई कुटी से नोवामुंडी आ रहे थे। इसी दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क पर मौजूद भैंस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक घायल हो गए और भैंस की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर नोवामुंडी थाना के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।नोवामुंडी की सड़कों पर तेज रफ्तार का खतरा, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांगस्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से नोवामुंडी क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक चलाने की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि कुछ युवा तेज गति से बाइक चलाते हैं। वहीं, बिना हेलमेट और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।पूजा के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से हेलमेट जांच अभियान चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।इसके अलावा, बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई करने की अपील की गई है।
आज बेजुबान की मौत, कल किसी इंसान की जान पर बन सकती है बात!

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तेज रफ्तार पर लगाम नहीं लगाई गई, तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस दुर्घटना में एक बेजुबान पशु की जान चली गई और तीन युवक घायल हो गए। लोगों को आशंका है कि ऐसी लापरवाही आगे चलकर किसी इंसान की जान भी ले सकती है।लोगों ने प्रशासन से नोवामुंडी में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, बिना हेलमेट और बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने तथा तेज रफ्तार बाइक चालकों पर सख्ती बरतने की मांग की है। साथ ही, मॉडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल पर भी प्रभावी कार्रवाई की अपील की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
