
प्रतिनिधि, नोवामुंडीपितृ पक्ष के अंतिम दिन नोवामुंडी के उड़िया छठ तालाब में बंगाली समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में तर्पण और पिंडदान कर श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान लोगों ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर काजल घोष, संजय राहा, सोमनाथ दत्ता, सुब्रतो घोष, पार्थो घोष, प्रसेनजीत दास और शैवाल राहा ने तर्पण-पिंडदान किया। वहीं, पितृ पक्ष के समापन पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी अपने रीति-रिवाजों के अनुसार पूर्वजों का स्मरण किया। कई लोगों ने ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन कराकर दान-पुण्य किया।पितृ पक्ष भारतीय संस्कृति में पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। नोवामुंडी में इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ सेवा और दान-पुण्य की भावना भी देखने को मिली
