
प्रतिनिधि, नोवामुंडी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) एवं केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में विशेष पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखा गया, जिस पर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए.प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के जरिए ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों और सत्यनिष्ठा के महत्व को बेहद रचनात्मक ढंग से अभिव्यक्त किया.

विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा निखरने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है.उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज में सत्यनिष्ठा का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया.विद्यालय के कला शिक्षक रंजन कुमार ने बताया कि शिक्षकों की देखरेख में पोस्टरों का मूल्यांकन किया गया.उत्कृष्ट रचनात्मकता, विषय की प्रस्तुति और संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर तीन सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों का चयन किया गया.

प्रतियोगिता में कक्षा 11 विज्ञान संकाय की प्रियंका महाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.कक्षा 8 की समीक्षा राज द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि कक्षा 10 एवं 11 विज्ञान संकाय की श्रीजा पॉल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया.कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ.आयोजन ने विद्यार्थियों को कला और रचनात्मकता के माध्यम से सत्यनिष्ठा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मूल्य को समझने और उसे अपने जीवन में अपनाने का प्रेरक संदेश दिया
