
नोवामुंडी, संवाददाता संचार भारत न्यूज़
विद्या भारती द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का तृतीय दिवस उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। दिन का शुभारंभ प्रातःकालीन वंदना कार्यक्रम से हुआ, जिसका उद्घाटन स्थानीय बाजार समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा एवं संस्कारों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रशिक्षार्थियों ने घोष वादन की विविध विधाओं का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों द्वारा घोष की तकनीकी बारीकियों, ताल, लय एवं सामूहिक प्रस्तुति पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पूरे दिन आयोजित सत्रों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
ATL Techathon 2026 के लिए चयनित हुए पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुंडी के विद्यार्थी
Techathon 2026 के लिए चयन प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी नवाचारपूर्ण सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकी कौशल के बल पर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्थान बनाया।
विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, मार्गदर्शक शिक्षकों के सहयोग तथा विद्यालय में नवाचार आधारित शिक्षा के वातावरण का परिणाम है।

ATL Techathon 2026 में चयनित विद्यार्थी अब अपने नवाचारी विचारों एवं तकनीकी परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुंडी लगातार शिक्षा, संस्कार, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहा है।
