
नोवामुंडी, 3 अक्टूबर 2026, दिन -शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार टाटा डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’ के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष यह अभियान -मानवता की एक बूंद,रक्तदान करें, जीवन बचाएं ,की थीम पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं जनसामान्य में स्वैच्छिक और नि:शुल्क रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा देना तथा मानवीय संवेदनाओं व सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को सुदृढ़ करना था।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी से स्वैच्छिक रक्तदान हेतु आगे आने और समाज में इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
अभियान के तहत विद्यालय में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन तथा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टरों और नारों के माध्यम से रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया।

साथ ही सी सी ए के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत संतुलित आहार के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कक्षा 3 से कक्षा 7 के बच्चों के लिए अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कक्षा 5 के यशिता प्रसाद ने प्रथम स्थान , कक्षा 5 के ही अदिति चौधरी ने द्वितीय एवं कक्षा 7 के रोशनी और शुभ्रजीत घोष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका जे रमा ने किया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया।

