
गोविंदपुर-परसुडीह क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति योजना का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए शंकरपुर कबीर मंदिर के पास निःशुल्क स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई, ताकि जरूरतमंद लोगों को तत्काल राहत मिल सके।
इस अवसर पर राज कुमार सिंह ने कहा कि जब तक क्षेत्र में जल संकट बना रहेगा और जहां-जहां से भी पेयजल की मांग प्राप्त होगी, वहां तक निःशुल्क पेयजल पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। लोगों की आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहयोग किया जाएगा।
