
कांड्रा। जय शनि देव पावन धाम मंदिर (नीलकंठ बाबा), कांड्रा में भगवान श्रीकृष्ण की छठी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला मंडली द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही।

समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देर शाम तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी रोशन प्रसाद साव बेबी साव, इंदु देवी, शर्मीला साव, रीता देवी, प्रीतम देवी, नीतू देवी, मीणा देवी, रूपा देवी, बिमला देवी, गौरी रजक उपस्थित थे
