
गिरिडीह/रांची। झारखंड की राजनीति से रविवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया। वे गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात गिरिडीह स्थित उनके आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें तत्काल गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सुदिव्य कुमार सोनू हेमंत सोरेन सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। वे झामुमो के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगियों में भी उनकी गिनती होती थी। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने की खबर है।
BIG BREAKING | झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद नहीं बच सकी जान,गिरिडीह सदर से JMM विधायक और हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे सुदिव्य कुमार सोनू, आकस्मिक निधन से झारखंड में शोक की लहर
गिरिडीह/रांची। झारखंड की राजनीति से रविवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया। वे गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात गिरिडीह स्थित उनके आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें तत्काल गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।सुदिव्य कुमार सोनू हेमंत सोरेन सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। वे झामुमो के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगियों में भी उनकी गिनती होती थी।
उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने की खबर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। मुक्ति मोर्चा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका लगा है।
