
कांड्रा। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के भाद्र मास के अवसर पर कांड्रा एसकेजी कॉलोनी स्थित सोमा घोषाल के आवास पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु मां, गुरु बहन और गुरु भाई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का स्मरण करते हुए उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चर्चा की। सोमा घोषाल ने ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की जीवनी, उनके जीवन दर्शन तथा मानव कल्याण के लिए दिए गए संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी के विचार मानव जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ।
