
कांड्रा। कांड्रा मध्य बस्ती में आयोजित होने वाली श्री श्री सार्वजनिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा को लेकर पूजा समिति का उद्घाटन शुक्रवार को कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा ने फीता काटकर किया। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।मौके पर पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित पूजा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। पूजा समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 सितंबर को पूजा-अर्चना एवं खीर वितरण किया जाएगा। वहीं 5 सितंबर को खिचड़ी वितरण एवं दोपहर 2 बजे खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मौके पर समाजसेवी लाल बाबू महतो समेत पूजा कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद
