
आज सर्व प्रथम हमारे रक्षक वृक्ष को तिलक लगाकर प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती सीमा पालित एवं नन्ही बहनों ने रक्षाबंधन पर्व का शुभारंभ किया। उसके पश्चात कुछ बहने स्थानीय नोवामुंडी थाना में जाकर थाना प्रभारी एवं उनके सहयोगियों को राखी बांधे।
विद्यालय में भी बहनों ने सभी भाइयों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर राखी बांधी।

विद्यालय में बहुत ही सुन्दर वातावरण रहा।
गुरुमा ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा रक्षाबंधन त्यौहार रक्षा एवं प्रेम का प्रतीक है। जिसमें बहनें अपने भाइयों के कलाइयों में रक्षा धागा बांधकर उनके मंगल की कामना करती हैं। और भाई अपनी बहनों के रक्षा का संकल्प लेते हैं।

यह कार्यक्रम गुरुमा के मार्गदर्शन और आचार्य दीदीजी के सहयोग से सफल हुआ।
