
वेस्ट बोकारो, 26 अगस्त 2026: टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) और यूनियन के सहयोग से आज रांची के चाणक्य BNR होटल में त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में रॉ मटेरियल्स डिवीजन के चार डिवीजनों—वेस्ट बोकारो डिवीजन, झरिया डिवीजन, OMQ डिवीजन और FAMD—ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता श्री उज्ज्वल ताह, खान सुरक्षा महानिदेशक, DGMS ने की। इस अवसर पर DGMS के श्री आर. टी. मंडेकर, उप महानिदेशक (सेंट्रल जोन, धनबाद); श्री श्याम सुंदर प्रसाद, उप महानिदेशक (साउथ ईस्टर्न जोन, रांची); नरेंद्र कुमार गुप्ता, जनरल मैनेजर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील; सुशांत कुमार मिश्रा, एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज, FAMD; देबाशीष जेना, जनरल मैनेजर,OMQ डिवीजन; मुकेश रंजन, जनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो डिवीजन; नीरज सिन्हा, चीफ, सेफ्टी (इंडिया एवं साउथ ईस्ट एशिया); और आगम कुमार, चीफ, सेफ्टी (रॉ मटेरियल्स)सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत सेफ्टी ब्रीफिंग और औपचारिक उद्घाटन के साथ हुई। इस दौरान राष्ट्रगीत, DGMS थीम सॉन्ग और दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

इसके बाद स्वागत संबोधन, बैठक की पृष्ठभूमि की जानकारी, अध्यक्ष का चयन तथा औद्योगिक दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।बैठक में वेस्ट बोकारो, OMQ, FAMD और झरिया में आयोजित पिछली त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति बैठकों में दिए गए सुझावों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस बैठक में माइनिंग के क्षेत्र में कई अहम बातों पर ज़ोर दिया गया, जैसे कि ‘ज़ीरो-हार्म’ कल्चर को आगे बढ़ाना, नई टेक्नोलॉजी अपनाना, विविधता, समानता और समावेशन को मज़बूत करना, ग्रीन माइनिंग और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देना, और ‘सेफ़्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस (OSH) कोड, 2020’ तथा ‘ऑक्यूपेशनल सेफ़्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस (सेंट्रल) रूल्स, 2026’ को अपनाना। DGMS अधिकारियों ने अपने विचार रखे, जिसके बाद यूनियन अधिकारियों और वेंडर पार्टनर ने भी सुझाव दिए। श्री उज्ज्वल ताह ने माइनिंग में महिलाओं की भागीदारी की तारीफ़ की और संगठनों के बीच एक-दूसरे से सीखने और बेहतरीन तौर-तरीकों को साझा करने पर ज़ोर दिया। आगे की कार्ययोजना संदीप कुमार ने प्रस्तुत की, जबकि DGMS के महानिदेशक श्री उज्ज्वल ताह ने समापन संबोधन दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में टाटा स्टील और DGMS के वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों, वेंडर पार्टनर्स तथा कंपनी के अधिकारियों सहित लगभग 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।त्रिपक्षीय समिति की बैठक टाटा स्टील, DGMS और यूनियन प्रतिनिधियों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा को और मजबूत करने तथा बेहतर एवं उत्पादक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने से जुड़े विचारों और सुझावों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है।टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के कल्याण और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने हितधारकों के साथ सार्थक संवाद को महत्वपूर्ण मानती है। कंपनी खनन उद्योग के लिए अधिक सुरक्षित और सस्टेनेबल भविष्य के निर्माण की दिशा में अपने हितधारकों के साथ सहयोग को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
