
15 अगस्त के मौके पर बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव जी ने फुटबॉल मैदान में खेलने वाले बच्चों से वादा किया था कि उन्हें फुटबॉल की जर्सी और बॉल उपलब्ध कराई जाएगी।


आज थाना प्रभारी ने अपना वादा पूरा करते हुए 25 बच्चों को फुटबॉल जर्सी और बॉल उपलब्ध कराई। वहीं बच्चों के कोच रामदेव हेसा जी ने अपने हाथों से बच्चों के बीच जर्सी का वितरण किया।नई जर्सी पहनकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। जर्सी और बॉल मिलने से बच्चों में फुटबॉल को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया।वादा हुआ पूरा, बच्चों को मिला खेल के मैदान में नया उत्साह।
