
जमशेदपुर। आजादनगर थाना पुलिस ने बाइक और ऑटो चोरी के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल और ऑटो बरामद कर लिया है।सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि , 20 अगस्त को कपाली निवासी मोहम्मद विक्की ने बावनगोड़ा चौक स्थित नुरानी मस्जिद के पास से अपनी मोटरसाइकिल (JH05DF4606) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक युवक मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसकी पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में हुई।इसके बाद आजादनगर थाना और कपाली ओपी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान नूर कॉलोनी रोड नंबर-30 से दानिश अंसारी उर्फ राजा को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने आजादनगर थाना कांड संख्या 66/26 में चोरी हुए ऑटो (JH-05-AG-7622) की चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा (24 वर्ष),पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज कर । मामले में आगे की जांच जारी है।
