
जमशेदपुर, 20 अगस्त 2026:फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में ‘वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ (विश्व फोटोग्राफी दिवस) अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर शहर के तमाम फोटोग्राफरों ने एक मंच पर एकत्रित होकर कला, रचनात्मकता और तकनीक के इस अनूठे पर्व को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया। आनंद सिंह ने इस अवसर पर विशेष रूप से फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े सभी साथियों को विश्व फोटोग्राफी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में आनंद सिंह ने कहा, “फोटोग्राफी सिर्फ एक पेशा नहीं है, बल्कि यह समय को रोक कर यादों को हमेशा के लिए सहेजने और भावनाओं को बिना शब्दों के व्यक्त करने का एक बेहद सशक्त माध्यम है। जमशेदपुर के फोटोग्राफरों ने हमेशा अपनी कला के माध्यम से शहर का नाम रोशन किया है। आज का दिन हमारी इसी एकजुटता और कला के प्रति समर्पण का जश्न मनाने का दिन है।इस खास मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के वरिष्ठ और युवा फोटोग्राफरों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी के क्षेत्र में आ रहे नए बदलावों, आधुनिक तकनीक और आपसी सहयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। एसोसिएशन के सभी सदस्य, पदाधिकारी और शहर के फोटोग्राफर एक साथ मंच पर उपस्थित हुए संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद सिंह उपाध्यक्ष श्री कमलेश कुमार सचिव श्री दलजीत सिंह सहसचिव श्री राजेश चौहान एवं बलराम सरदार कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर गोराई एवं सहकोष अध्यक्ष विनय कुमार कार्यकारिणी सदस्य के रणजीत सिंह गाबारी, रजनीश उपाध्याय ओम प्रकाश शाह हरिनारायण प्रसाद रवि कुशवाहा एवं नंदू रजक साथ ही संस्था के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक केसरी पूर्व सचिव श्री रुपेश प्रजापति अभिमन्यु कुमार एवं बाबूलाल प्रसाद फाउंडर मेंबर श्री महेश कुमार श्री उज्जवल दत्त की सुभाष बालाजी राव विशेष अतिथि श्री नरेश सब लोग गोल्डी चावला नरेश अग्रवाल चिंटू चावला संजय दास उर्फ लाखन मुख्य रूप से उपस्थित हुए जो संस्था की मजबूती और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के सामूहिक छायांकन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ
