
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा श्री मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन एवं सचिव श्री रवि चौधरी के नेतृत्व में अगस्त माह के निर्धारित न्याय रूट प्लान के तहत न्याय रथ के माध्यम से जगन्नाथपुर में विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सरकारी रसेल उच्च विद्यालय +2, जगन्नाथपुर में लगभग 400 विद्यार्थियों को मुख्य एलएडीसी द्वारा महिला

सशक्तिकरण, बाल विवाह, मोटर वाहन अधिनियम एवं पीड़ित प्रतिकर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) उपस्थित रहे।इसके पश्चात न्याय रथ प्रखंड कार्यालय, जगन्नाथपुर पहुंचा, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की भूमिका तथा मुख्यधारा से दूर रह रहे आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए वैकल्पिक आजीविका एवं आय के स्रोतों के संबंध में जानकारी दी गई,

ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।न्याय रथ के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम विधिक जागरूकता के साथ-साथ कमजोर एवं वंचित समुदायों तक न्याय, अधिकार एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की निरंतर पहल का हिस्सा रहा।
