
जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र – छात्राओं के लिये त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित। जिसमें नगर के 26 विद्यालयों से कुल 103 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डा. प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पुरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । तत्पश्चात संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव डा. प्रसेनजित तिवारी, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता, साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डा. रागिनी भूषण , नीलिमा पाण्डेय , उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा एवं सचिव डा. अजय कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पूर्व प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई। तदुपरांत चुनिंदा छह दलों के बीच पांच राउण्ड में त्वरित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई ।

प्रतियोगिता का संचालन अरुणा भूषण शास्त्री एवं सूरज सिंह राजपूत ने किया ।प्रतियोगिता के उपरांत परिणाम घोषित कर दी गई, जो इस प्रकार है —–प्रथम – ए.आई.डब्ल्यू.सी. एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस, बारीडीह द्वितीय – एस.डी.एस.एम. स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, सिदगोड़ा तृतीय – केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइन्स प्रोत्साहन – रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर प्रोत्साहन – डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल,बिष्टुपुर प्रोत्साहन – विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरियाकार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं विभिन्न विद्यालयों से पधारें शिक्षकों को उपहार प्रदान किये गये ।कार्यक्रम को सफल बनाने में साहित्य समिति के डा. रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, सुरेश चन्द्र झा, डा. वीणा पाण्डेय भारती, डा. अजय कुमार ओझा, वसंत जमशेदपुरी, मनीष सिंह वंदन, सूरज सिंह राजपूत,बलविन्दर सिंह, हरभजन सिंह रहबर प्रमुख रहे । मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही ।
