
जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा ‘वंदे मातरम’ गीत के डेढ सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर के साहित्यकारों के बीच ‘सम्पूर्ण वंदे मातरम गीत कंठस्थ पाठ’ प्रतियोगिता आयोजित की गई । यह आयोजन साहित्यकारों के बीच एक स्वस्थ प्रतियोगिता के रुप में सम्पन्न की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन , साहित्य समिति के सचिव डाॅo अजय कुमार ओझा ने किया । इस अवसर पर अतिथि सह निर्णायक द्वय के रूप में रांची से पधारे रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅo जंग बहादुर पाण्डेय एवं नगर प्रख्यात गायक सुजन चटर्जी उपस्थित रहे । स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डॉo प्रसेनजित तिवारी तथा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने किया ।
कार्यक्रम का आरंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्पण कर किया गया । तत्पश्चात् उपासना सिन्हा के सरस्वती वंदना के बाद ‘वंदे मातरम सम्पूर्ण पाठ’ गायन का दौर आरम्भ हुआ । जिसमें नगर के कुल 54 साहित्यकारों में भाग लिया । भाग लेने वालों में डाॅo यमुना तिवारी ‘व्यथित’, वसंत जमशेदपुरी,, रीना गुप्ता, जोबा मुर्मू, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, संदीप सिंह गौतम, पूनम सिंह वत्सला, किरण कुमारी वर्तनी, अनिमा मिश्रा, अजय प्रजापति, डाॅo वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय , अशोक पाठक स्नेही, उपासना सिन्हा , सूरज सिंह राजपूत, अरुणा झा , शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, बलविन्दर सिंह, प्रसन्न वदन मेहता, विद्यासागर लाभ, डाॅo रजनी रंजन, राजेन्द्र शाह राज , सुरेश दत्त पाण्डेय, चन्द्र भूषण सिंह, डाॅo लता मानकर, नीलिमा पाण्डेय, शकुंतला शर्मा, प्रणति शरण पिंकी, आलोक मंजरी विदुषी, ममता कर्ण, विन्ध्यवासिनी तिवारी, वन्दना केशव भारती, क्षमाश्री दुबे, रीना सिन्हा, मनीष सिंह वंदन, राजेन्द्र सिंह, जितेश तिवारी, सुनीता बेदी, डॉo नरेंद्र कुमार सिंह, प्रेमलता कुमारी , वीणा नंदिनी, लक्ष्मी सिंह रुबी, आरती श्रीवास्तव विपुला, सुदीप्ता जेठी राउत, सुस्मिता मिश्रा, पद्मा प्रसाद, डाॅo अनिता निधि, रीति झा , माधुरी मिश्रा, सुमन राय चाहत एवं अन्य कई साहित्यकार प्रमुख रहे ।
