
नेपाली समिति द्वारा पिछले *11 वर्षों से* लगातार आयोजित किए जा रहे *जोजो कैंप* में इस वर्ष भी बोल बम कावड़ियों की सेवा की गई।कैंप में श्रद्धालुओं के लिए *निःशुल्क चिकित्सा उपचार, नाश्ता, चाय, शुद्ध पेयजल और ठंडा निम्बू शरबत* की व्यवस्था की गई थी।

भीषण गर्मी में कावड़ियों को निम्बू शरबत और ठंडा पानी देकर राहत पहुंचाई गई।यात्रा के दौरान थके हुए शिवभक्तों ने कैंप में रुककर विश्राम किया


और समिति द्वारा की गई सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।नेपाली समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कावड़ियों की सुविधा और सेवा को सर्वोपरि रखा गया है। कैंप में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।
