
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुण्डी विद्यालय में 13.08.2026 को संस्कृति ज्ञान महा अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित गुरु मां ने पूर्व छात्र भैया एवं मातृ भारती की सदस्यों एवं आचार्य दीदी जी को अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का बुकलेट दिया और उनसे आग्रह किया कि परिवार एवं समाज के बन्धु भगिनी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सम्मिलित कराएं।यह अभियान 13.08.2026 से 28.08.2026 तक चलेगा।इस अभियान के द्वारा समाज के समस्त प्रबुद्ध वर्ग को अपनी गौरवशाली संस्कृति के उज्जवल पक्षों का बोध कराना है साथ ही हमारी भावी पीढ़ी संस्कृति के संवाहक बने और जो मूल्यों का पतन आज दीर्घकालिक दासता के कारण दिखाई पड़ रहा है उसका समूल निराकरण करके संस्कृति का यश सर्वत्र विस्तारित करें यही इस अभियान का उद्देश्य है।
