
जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वंदेमातरम संपूर्ण गीत पर आधारित देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है । प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी दलों को 23 अगस्त को होने वाले तुलसी जयंती समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा । परिणाम निम्न हैं :–

प्रथम – डी.बी.एम.एस. इंग्लिश हाईस्कूल, बी.एच एरिया
द्वितीय – केरला पब्लिक स्कूल , बर्मामाइन्स
द्वितीय – विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को
तृतीय – डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल, एन. आई. टी. आदित्यपुर
तृतीय – ए.आई.डब्ल्यू. सी. स्कूल फॉर एक्सीलेंस, बारीडीह
तृतीय – डी.बी.एम.एस. हाई स्कूल, कदमा

प्रोत्साहन – डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर
प्रोत्साहन – केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया
प्रोत्साहन – केरला पब्लिक स्कूल, कदमा
प्रोत्साहन – आर.वी.एस. अकादमी, मानगो

