
सावन अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार की शाम मां मनसा मंदिर परिसर शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। शिवभक्त महिलाओं की सामूहिक शिव चर्चा, भजनों और भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा और आस्था से जुड़ा यह आयोजन देर शाम तक चलता रहा।स्थानीय शिवभक्त महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिव चर्चा का आयोजन किया। ढोलक की थाप के बीच महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया और एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व भजन प्रस्तुत किए।

शिव चर्चा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और चारों ओर भक्ति की छटा देखने को मिली।शाम करीब 7:30 बजे भगवान भोलेनाथ की विधिवत आरती की गई। आरती शुरू होते ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से आरती में हिस्सा लिया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गीता देवी, पूजा देवी, मंजू देवी, कमला देवी, बबीता देवी, नीतू देवी, मुन्नी देवी, महतिया देवी समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त महिलाएं मौजूद रहीं।सावन अमावस्या पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने न सिर्फ श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था से जोड़ा, बल्कि आपसी एकजुटता और धार्मिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत किया। मंदिर परिसर में देर शाम तक भोलेनाथ के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज बनी
