
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोआमुंडी में अमर क्रांतिकारी एवं भारत माता के वीर सपूत शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय कि पर प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित जी चित्र पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके त्याग, बलिदान एवं देशभक्ति को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बहन आराध्या ठाकुर ने शहीद खुदीराम बोस के जीवन एवं उनके अद्वितीय बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने मात्र 18 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके साहस, राष्ट्रप्रेम एवं समर्पण से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित ने अपने संदेश में कहा कि, “शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका त्याग, साहस और देशभक्ति हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की शिक्षा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।”कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शहीद खुदीराम बोस के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
