
नोआमुंडी, छात्रों की मांगों को बुलंद करते हुए और हेमंत-सोरेन सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में आज नोआमुंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष ,श्री चंद्र मोहन गोप के नेतृत्व में नोआमुंडी बंद का सफल आह्वान किया गया।बंद के दौरान नोआमुंडी बाजार पूरी तरह बंद रहा। कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार ने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हजारों छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करवाया।

छात्रों की सभी जायज मांगों के समर्थन और सरकार की तानाशाही के विरोध में यह बंद किया गया है।*बंद से बाहर रहें तेल टैंकर, मेडिकल/एंबुलेंस वैन,

स्कूली बच्चे एवं बोल-बम कांवरियाइस बंद में भाजपा के बाबूलाल माझी, लालमोहन दास, चेतन गोप , संजय घोष , सुवीर पान, राणा बॉस, रामनाथ मुखी, पवित्र पान,बिरसिहं चतोमबा, हरी कुसटो करूवा बिकी नायक के साथ आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
