
प्रतिनिधि, नोवामुंडीझारखंड ग्रामीण बैंक द्वारा नोवामुंडी प्रखण्ड के महूदी पंचायत अंतर्गत नोंवामुडी संकुल संगठन के प्रांगण में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया.कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था.कार्यक्रम में बैंक के प्रतिनिधि एवं जादूगर जे.के. कुमार ने अपनी अनोखी जादूगरी के माध्यम से उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को बैंकिंग से जुड़ने के लाभ, आर्थिक समृद्धि, समय पर ऋण चुकाने के फायदे तथा बीमा योजनाओं के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.कार्यक्रम में बीपीएम रूपेश कुमार, सीसी दीपक कुमार प्रधान, आईपीआरपी रेशमा कुमारी, एडमिन सर्विन सिन्हा, बैंक सखी गुरबारी तथा महूदी पंचायत के विभिन्न सखी मंडलों की दीदियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए बैंक द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान की सराहना की.
