
गम्हरिया : डिजिटल युग में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को एक साझा मंच देने के लिए आयोजित भव्य ‘फेसबुक मीटअप’ (Facebook Meetup) रविवार को गम्हरिया के सातबहिनी दुर्गा पूजा मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. अपरिहार्य कारणों से ऐन वक्त पर बदले गए इस नए स्थान पर सुबह से ही डिजिटल क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं और क्रिएटर्स का भारी हुजूम उमड़ पड़ा.

चीफ गेस्ट ने सिखाए सोशल मीडिया के गुर

इस ऐतिहासिक मीटअप में क्षेत्र के लोकप्रिय सोशल इन्फ्लुएंसर चंदन कुमार दे और जाने-माने सोशल इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि (Chief Guest) शामिल हुए. दोनों दिग्गजों ने यहाँ पहुंचे सैकड़ों नए और उभरते हुए क्रिएटर्स को सोशल मीडिया पर वायरल होने के गुर सिखाए, वीडियो कंटेंट क्रिएशन की बारीकियों से रूबरू कराया और डिजिटल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन किया.

कोलैबोरेशन, फ्री फोटोशूट और तकनीकी सहायता का मिला लाभ
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्रिएटर्स को एक-दूसरे से जोड़ना और उनके हुनर को बढ़ावा देना था. आयोजन स्थल पर छोटे और बड़े क्रिएटर्स ने एक साथ मिलकर कई शानदार वीडियो कंटेंट (कोलैबोरेशन) तैयार किए. इसके साथ ही प्रोफाइल और पेज को आकर्षक बनाने के लिए मुफ़्त फोटोशूट की व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि यहाँ पहुंचे डिजिटल क्रिएटर्स के फेसबुक आईडी और पेज में आने वाली विभिन्न तकनीकी समस्याओं को मौके पर ही एक्सपर्ट्स द्वारा सॉर्ट आउट किया गया. इस पूरे कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया था.

सफल समापन के बाद ‘घोड़ा बाबा’ की शरण में पहुंचे दिग्गज, आयोजकों को दी बधाई

शानदार तरीके से कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद मुख्य अतिथि सोशल इन्फ्लुएंसर चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार, आयोजनकर्ताओं के साथ गम्हरिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘घोड़ा बाबा मंदिर’ पहुंचे. यहाँ सभी ने सामूहिक रूप से माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस बेहद सफल और भव्य इवेंट को धरातल पर उतारने में मुख्य ऑर्गनाइजर राखी महतो, सरिता महतो, सुखराम महतो और श्याम नारायण ने बेहद सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई. उनकी बेहतरीन देखरेख और मुस्तैदी के कारण ही पूरा कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सका. कार्यक्रम के सफल समापन पर मुख्य अतिथियों ने सभी आयोजकों को उनकी कड़ी मेहनत और शानदार प्रबंधन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं.
वही मौके पर मुख्य रूप से सोशल इनफ्लुएंसर प्रदीप कुमार, सोशल इनफ्लुएंसर चंदन कुमार दे, आयोजन कर्ताओं में मुख्यरूप से राखी महतो, सरिता महतो, सुखराम महतो, श्याम नारायण समेत,अनीता देवी, बेबी महतो, राकेश महतो, सचिन, भारत मंडल मौजूद थे
