
नोवामुंडी शहर में ओवरब्रिज के नीचे.सड़क किनारे और मार्केट क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. नोवामुंडी BDO सह प्रभारी CO पप्पू रजक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे स्थायी रूप से दुकान लगानाईंट.बालू .गिट्टी.सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है.जिन लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री या अन्य सामान रखा है .वे उसे तत्काल हटा लें .अन्यथा प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा.पप्पू रजक ने कहा कि सड़क किनारे और प्रमुख दुकानों के सामने अवैध तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है.

इसका सबसे अधिक असर सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और आम लोगों पर पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जाएंगे.उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि ओवरब्रिज के नीचे स्थायी पार्किंग बनाकर वाहन खड़े करने वाले अपने वाहन तुरंत वहां से हटाकर निर्धारित स्थान या अपने घर में रखें.चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहनों को जब्त कर थाने भेजा जाएगा तथा वाहन मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने बताया कि पहले अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर नोटिस दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे.प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क, फुटपाथ, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें.प्रशासन की इस सख्त चेतावनी के बाद ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग करने वालों में हलचल तेज हो गयी है
